Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विधायक बापू ने विधानसभा में रखी विधानसभा वासियो की प्रमुख मांगे

सुसनेर विधानसभा के कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने विधानसभा सत्र में उठाई अपनी विधानसभा वासियों की प्रमुख मांग जिसमे उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगुलामुखी मंदिर को बगुलामुखी लोक बनाए जाने की मांग साथ ही खेतों में सिचाई हेतु कुंडालिया परियोजना से छूटे गावों को जल्द से जल्द कुंडालिया परियोजना से जोड़ा जाए साथ ही सुसनेर विधानसभा के किसानों के खेतो में परेशानी बनी नील गायों से बचाव में तार फेंसिंग के लिए सरकार से आर्थिक सहायता  की मांग की वहीं विधायक बापू ने सरकार को याद दिलाया कि लाडली बहनों को चुनावी समय में  3000 रुपए देने की बात आपकी सरकार द्वारा की गई थी जिन्हें  आज तक पूरा नही किया साथ ही भावांतर योजना के पैसे किसानों को जल्द से जल्द किसानों के खातो में डाले जाए, बापू ने विधानसभा के सोयत, दीवानखेड़ी में शहीद बनवारी लाल राठौर के परिवार से पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान द्वारा 1 करोड़ की घोषणा और सरकारी नोकरी देने की बात कही थी जो आज तक पूरी नहीं हुई ऐसे तमाम विधानसभा वासियों की मांग को विधानसभा में उठाया और साथ ही विधायक बापू ने पुराने विधानसभा सत्र में उठाए गए गो शाला में गायों के भरण पोषण की राशि बड़ोतरी की मांग को सरकार द्वारा मानने पर सरकार को धन्यवाद अर्पित किया सुसनेर से वंदे भारत से दीपक राठौर की रिपोर्ट,,,

 

Exit mobile version