http://( मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। भाजपा नगर मंडल नोहर द्वारा आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया । भगवान श्री परशुराम पार्क नोहर के सेक्टर नंबर 5 में भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा व महेश अग्रवाल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया । पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने पेड़ों के महत्वत पर बोलते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन मे कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान में नगर सयोंजक मालाराम जोशी की माता तीजा देवी ने अपने हाथों से वृक्षारोपण कर इस अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया, जो निरंतर जारी रहेगा । अभियान के सह संयोजक बजरंग शर्मा व वीरेंद्र सुथार ने अभियान की योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । मंडल मंत्री डॉ मोनिका गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में पेड़ का विशेष महत्व है । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रद्युमन व्यास, उपाध्यक्ष देवी लाल पारीक व ओमप्रकाश सुथार ,मंत्री नानूराम व संजू सैनी ,मीडिया संयोजक अभिषेक पारीक , ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दाताराम ,ओबीसी मोर्चा नगर संयोजक श्रीकृष्ण सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अदरीश गौरी ,शौकत अराई , पवन शर्मा ,जगदीश ,विनोद सुथार ,राजकुमार पारीक आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

URL Copied
Read Next
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन।
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
सलकनपुर ब्लॉक केन्द्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया
19.09.2025
गंजबसौदा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर बाबा की निर्मम हत्या का पर्दाफाश करते हुए जीआरपी पुलिस विदिशा ने आरोपियों को धर दबोचे
19.09.2025
ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान निर्माण करवाने के लिए सीईओ एवं एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों ने।
19.09.2025
तमोरा गांव में अचानक दो बैल गिर गये जैसे ही बजरंग दल को सूचना मिली मौके पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
19.09.2025
1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया नियम:पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट
19.09.2025
भोपाल मेट्रो में सफर सिर्फ ₹20 में…सबसे ज्यादा किराया ₹80:7 दिन फ्री और 3 महीने मिलेगी छूट; CMRS सर्वे के बाद आएगी फाइनल लिस्ट
18.09.2025
युवक आया करंट की चपेट पर मौके पर ही मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच
Back to top button
error: Content is protected !!