Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शाहजहाँपुर । ब्लॉक बंडा क्षेत्र के ग्राम बरीबरा में शनिवार को एक मगरमच्छ नहर से निकल कर गांव के तालाब में पहुंच गया

 

शाहजहाँपुर । ब्लॉक बंडा क्षेत्र के ग्राम बरीबरा में शनिवार को एक मगरमच्छ नहर से निकल कर गांव के तालाब में पहुंच गया। ग्रामीण अपने खेत में धान की पौध लगा रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने मगरमच्छ को घूमते देखा तो उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। ग्रामीण के अन्य सहयोगी सूजा व लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े और मगरमच्छ की घेरा बंदी कर दी। फिर सूजा व लाठी डंडों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद ग्रामीण मगरमच्छ को तालाब के किनारे डालकर चले आये। घटना की सूचना गांव के कुछ जागरूक लोगों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर को दी।

मामला बंडा ब्लॉक के गाँव बरीबरा का हैं जहाँ के धीर सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया की जंगल के समीप ग्राम बरीबरा के मुनेंद्र सिंह,अक्षय कुमार सिंह,सुरजीत सिंह,सचिन सिंह आदि लोग वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारीयों के सहयोग से आए दिन जंगली जीव जंतुओं का शिकार कर उनकी बिक्री करके मोटी कमाई करते हैं।उक्त लोगों ने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे मगरमच्छ के शावक को घेरकर लाठियों व सूजा से शिकार कर लिया जिसका मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया । जिसकी सूचना होने पर उक्त लोगों ने शव को तालाब में फेंक दिया ।प्रभागीय वन अधिकारी ने कर्मचारियों को मौके पर मगरमच्छ के शव बरामदगी के लिए भेजा। खबर लिखे जाने मगरमच्छ का शव बरामद नहीं हो पाया ।

 

मौके पर टीम भेज दी गई हैं । टीम की जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी ।

मनीष सिंह

प्रभागीय वन अधिकारी

पीलीभीत

Exit mobile version