Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ तहसील परिसर में वृक्षारोपण 

एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ तहसील परिसर में वृक्षारोपण 

 

लोगों को वृक्ष लगाने के प्रति किया गया जागरूक 

 

पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों को लगाना आवश्यक है: तहसीलदार 

 

लंभुआ सुलतानपुर। लंभुआ तहसील परिसर में एक वृक्ष मां के नाम वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार,वन क्षेत्रअधिकारी समेत कई अधिकारियों ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया।

वहीं स्थानीय तहसील परिसर में तहसीलदार देवानंद तिवारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम खान द्वारा फलदार आम का पेड़ लगाकर एवं वन क्षेत्र अधिकारी अतुल कुमार सिंह द्वारा पीपल का पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। तहसीलदार तिवारी ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों को लगाना आवश्यक है। सीओ अब्दुस सलाम खान ने कहा वृक्ष हमें फल के साथ-साथ कीमती लकड़ियां व ऑक्सीजन देते हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि कम से कम एक व्यक्ति एक एक वृक्ष को लगाएं और उन्हें बड़े होने तक सुरक्षा प्रदान करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। वृक्ष लगाने के साथ ही लोगों को संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि मानव जीवन के लिए वृक्ष आवश्यक अंग के रूप में मौजूद हैं। वन महोत्सव पूरे क्षेत्र में मनाया जा रहा है इसके लिए जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है। इस मौके पर वन रेंजर कृष्णानंद रवि, वनरक्षक राम जी यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सरोज, मंडल मंत्री कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे।।

Exit mobile version