Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*टुंडी के उच्च विद्यालय लछुरायडीह में हुआ पौधा रोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ।।*

*टुंडी / धनबाद* ( दीपक कुमार पाण्डेय )
टुंडी प्रखण्ड के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय लछुरायडीह के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाए रखने, पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार झा ने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अहमद अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद साव, शिक्षक सुरेन्द्र कुमार, इको क्लब सचिव पवन कुमार पाल, उप सचिव बसंत कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, बसंत साव, शाहीन प्रवीण, आदित्य नारायण पाण्डेय, राम यश, अनुराधा कुमारी, सदस्य कलीम अंसारी, रूपा देवी, सविता देवी, पवन कुमार पाल, सुभाष प्रसाद महतो, दुलाल दे, गोपाल पाल, जितेन्द्र कुमार समेत स्कूल के छात्र-छात्राओं शामिल थे ।।

Exit mobile version