Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शिकायतों का निस्तारण न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए निर्देश

पीलीभीत की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सुना और जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों का निस्तारण अब तक न होने पर नाराजगी जताई और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version