Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आलापुर के थाना अध्यक्ष और आलापुर के उप जिला अधिकारी सदानंद सरोज के लापरवाही पूर्ण रवैया का दंश झेल रहा पत्रकार परिवार

आलापुर के थाना अध्यक्ष और आलापुर के उप जिला अधिकारी सदानंद सरोज के लापरवाही पूर्ण रवैया का दंश झेल रहा पत्रकार परिवार

 

एक तरफ सरकार भूमि विवाद को रोकने में लगी हुई है तो वहीं पर भूमि विवाद को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं आलापुर के उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज*

 

आलापुर अंबेडकर नगर 

 

आए दिन कहीं ना कहीं लोगों में विवाद का जरिया केवल भूमि विवाद होता है। जिससे आए दिन गंभीर से गंभीर घटनाएं घटित होती हैं क्योंकि भूमि विवाद अधिकारियों की तानाशाही की वजह से पता नही कितने परिवारों की जिंदगिया उजड़ गई लेकिन इसके बाद भी प्रशासन संज्ञान में नहीं लेता है। जिसको देखते हुए योगी सरकार ने भूमि विवाद को जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिलाया है और अफसरो को निर्देशित किया है लेकिन अफसर है कि अपनी मनमानी की वजह से वह विवाद को सिर्फ लटकाने का काम करते हैं।

 

बता दे आलापुर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरिमोहन दुबे समाज में छुपी हुई अच्छाई और बुराइयों को निस्वार्थ भावना से समाचार पत्रों में प्रकाशित करते है। वह समाज में दबे लोगों का निस्वार्थ भावना से उनकी आवाज को उठाते हैं।

 विगत कुछ दिनों से उनके गांव की आबादी की भूमि को किसी ने कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर वह आलापुर थाना से लेकर आलापुर तहसील के उप जिला अधिकारी सदानंद सरोज की चौखट को कई बार लाघ चुके हैं। लेकिन उनकी यह मेहनत आलापुर थाना प्रभारी और उप जिला अधिकारी सदानंद सरोज की लापरवाही भारी पड़ रही है। जहां एक तरफ सरकार भूमि विवाद को रोकने में लगी हुई है तो वही पर आलापुर के उप जिलाधिकारी भूमि विवाद को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। उनके इस रवैया की वजह से जहां एक तरफ आम जनमानस परेशान है तो वहीं पर पत्रकार भी अछूते नहीं है। आलापुर के थाना अध्यक्ष और आलापुर के उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज के इस लापरवाही पूर्ण रवैया की वजह से पत्रकारों में बेहद आक्रोश था।

बातचीत में पत्रकार हरि मोहन दुबे ने बताया कि अब हर जगह से निराशा हाथ लगी हुई है। जल्द ही परिवार सहित मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे और आलापुर के थाना अध्यक्ष उप जिलाधिकारी के इस लापरवाही पूर्ण रवैया को भी उन तक पहुंचाएंगे।

Exit mobile version