Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

देवीकोट के पास भीषण सड़क हादसे में 66 भेड़ 1 चरवाहा की मौत

देवीकोट के पास भीषण सड़क हादसे में 66 भेड़ 1 चरवाहा की मौत 

सड़क हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर हुवा फरार

संवाददाता कोजराज परिहार ।

जैसलमेर देवीकोट के  सांगाना प्याऊ एनएच 68 पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में तेज गति से आ रहे ट्रक ने 66 भेड़ों और एक चरवाहा को टकर मारकर ड्राइवर ट्रक के  साथ फरार हो गया और साथ चल रहे दो चरवाहा ने देवीकोट पुलिश को सूचना दी ।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  चरवाह का  शव जैसलमेर के जवाहिर चिकत्सालय की मोर्चरी में रखवाया ।

देवीकोट के एसएचओ ने बताया की रात को करीब 1 बजे के आस पास चरवाहा हनीफ खान पुत्र सुमेर खान, 2 अन्य चरवाहा के साथ 200 भेड़ों के  साथ चल रहे थे तभी पिछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने तेज गति  से चलाते हुवे भेड़ और चरवाहा को टकर मार दी जिससे मौके पर चरवाहा हनीफ खान, के साथ 66 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई और 15 भेड़े घायल हो गई।

शव मोर्चरी में रख दिया धरना प्रदर्शन

सड़क हादसे में हनीफ खान की मौत के बाद शव जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवा कर मृतक हनीफ खान के परिवार व ग्रामीण मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए।

परिवार जनों का कहना है की ड्राइवर ट्रक के साथ फरार है उसको गिरफ्तार किया जाए और ट्रक से कुचली गई भेड़ों का मुवाजा सरकार दे और परिवार जन, जनों ने कहा है की जब तक सरकार मुवजा नही देगी और ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं होंगी तब तक धरना नही हटेगा ,

Exit mobile version