Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता कर रहें है बदनाम, भाजपा की है सोची समझी साजिश: नीलू

कसडोल। नगर के मूलभूत समस्याओं को लेकर लग रहे आरोप पर नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्षा श्रीमती नीलू चंदन साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेरे 5 वर्ष के कार्यकाल में मुझे दो वर्ष कोरोना जैसी महामारी का सामना करना पड़ा साथ ही एक वर्ष विपक्षी नेता के द्वारा विकास कार्य को बाधा डालने का भरपूर प्रयास किया गया। साथ ही मुझे नगर वासीयो के सेवा के लिए सिर्फ 2 वर्ष का ही समय मिल पाया है, जिसमें मैंने नगर विकास के लिए भरपुर प्रयास किया साथ ही मूलभूत सुविधा की जरूरत थी उसे पूरा करने का प्रयास किया गया और आज भी कार्य प्रगति पर है और मुझे उम्मीद है मेरे इस कार्यकाल के दौरान मेरे कार्य काल दौरान ये सभी मुलभूत कार्यपूर्ण हो जाएगी। अध्यक्ष नीलू ने आगे कहा कि कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 05 में नाली, सड़क, बिजली का मांग कई वर्षो से रहा है, जो आज सीसी सड़क कार्य लगभग जगह पूर्ण हो गया है और कुछ कार्य वार्डो में बाकी है, जिसे समय अनुसार पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version