Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हाथरस हादसे पर दुःख प्रकट करने पिलखना पहुंचे राहुल गांधी

हाथरस हादसे पर दुःख प्रकट करने पिलखना पहुंचे राहुल गांधी

अलीगढ़ हाथरस जनपद के गांव रतिभानपुर में सत्संग स्थल पर हुए हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए विभिन्न राजनैतिक दल के लोगों का तांता लगा हुआ है जबकि इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सबसे पहले अलीगढ़ के पिलखना पंहुचे और यहां छोटे लाल और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी । सत्संग के हादसे में छोटेलाल ने मां के साथ ही अपनी पत्नी और बेटे को खोया है । इस दौरान पिलखना में राहुल गांधी करीब बीस मिनट तक रुके और यहां से हाथरस के नवीपुर खुर्द जाने के लिए रवाना हुए जहां ग्रीन पार्क , विभवनगर निकट नवीपुर खुर्द , हाथरस में वह पीड़ितों के परिजनों से सामूहिक मुलाकात करेंगे ।

Exit mobile version