Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चंद घंटों में ही मिलाया सारांश को उसके बिछड़े परिवार को


आपको बता दें कि कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया जी वा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मती ख्याती मिश्रा जी के मार्गदर्शन में माधव नगर थाना प्रभारी श्री अनूप सिंह ठाकुर की टीम द्वारा चंद घंटों में ही सारांश विश्वकर्मा उम्र चार वर्ष अपने दादी के साथ बड़े पिता जी के घर जाने को निकाला लेकिन राधा कृष्ण मार्ट के पास भीड़ वाले स्थान पर चला गया ‌‌जहां पर स्थानीय लोगों ने बच्चे को अकेले घूमते हुए देखा जानकारी नहीं मिलने पर बच्चे को माधव नगर थाना लेकर आए
जहां भधव नगर पुलिस बच्चे से बड़ी ही शालीनता से बच्चे से पूछ ताछ के साथ आस पास के इलाकों में सघन जांच उपरांत बच्चे के परिजनों का पता इंद्रा ज्योती कालोनी का होना पाया गया जहां पर बच्चे के परिजनों को सूचना दी गई जिसमें मूरत लाल विश्वकर्मा अपने छोटे नाती अंकुश के साथ थाना पहुंचने पर सारांश विश्वकर्मा वा वा अंकुश एवं वा उसके बिछड़े दादा जी द्वारा एक दूसरे को पहचान लिया गया जिससे एक दूसरे के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ गई
इस सराहनीय प्रयास में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप सिंह सहायक उप निरीक्षक श्री शशिभूषण, प्र प्रधान आरक्षक सोमनाथ आरक्षक लोकेंद्र गौरव और भानू आदि की सराहनीय भूमिका रही
कटनी से ब्यूरो प्रमुख सुरेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Exit mobile version