Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सभापति ने मानसून को लेकर ली बैठक

सीकर.  नगर परिषद सभापति जीवण खां ने शुक्रवार को नगर परिषद अधिकारियों की मानसून को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान निरीक्षण में पाया गया कि अब तक कुछ नालों की सफाई सही ढंग से नहीं हुई है। उन्होंने शहर के नाली, नालों की सफाई के संबंध मे सख्त नाराजगी जाहीर की। उन्होंने कहा कि नाला सफाई कार्य में कोई भी कौताही बरती जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र मे जाकर आंकलन करें तथा जहां भी खड्डे एवं जल भराव क्षेत्रों में पानी निकासी में कोई परेशानी हो तो सही व्यवस्था करवाई जाए।

Exit mobile version