Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय गया के द्वारा अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा अपने कार्यालय में आज दिनांक 05.07.2024 को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक(नगर-2), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक(यातायात), पुलिस उपाधीक्षक(साइबर थाना), शहरी थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष भौतिक रूप से एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक, तथा सभी थानाध्यक्ष VC (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से शामिल हुए। महोदय के द्वारा इस बैठक में नए आपराधिक कानून के सही रूप से क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई, महोदय के द्वारा पाया गया की नए कानून को लेकर गया पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। महोदय के द्वारा गया पुलिस को और भी दक्ष एवं कुशल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहोल में संपन्न कराने हेतु एवं ERSS(डायल-112), महिला हेल्प डेस्क को और भी बेहतर एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version