Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिलाधिकारी द्वारा लगाया गया जनता दरबार

सीवान: शुक्रवार को समाहरणालय जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा समाहरणालय समागार में जिला पदाधिकारी सिवान के ‘जनता दरबार में सिवान जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 34 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गयी। अलग-अलग विभागों यथा-उप विकास आयुक्त सिवान के कार्यालय, अपर समाहर्ता सिवान के कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय सिवान, अनुमंडल कार्यालय सिवान सदर, जिला पंचायती राज कार्यालय सिवान, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय सिवान सदर, श्रम अधीक्षक सिवान के कार्यालय, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय के साथ-साथ अंचल कार्यालयों इत्यादि से प्राप्त आवेदन पत्रों पर समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा उक्त समस्याओं का ससमय नियमानुसार निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

Exit mobile version