Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सड़क दुर्घटना में घायलों का आजसू नेता अरुण महतो ने बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजा स्वास्थ्य केंद्र

बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां,झारखंड)

सरायकेला/कुकड़ु: कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत लेटेमदा पंचायत के दारुदा गांव में हरिमंदिर के समीप शुक्रवार के सुबह 11.30 बजे आसपास एक मोटर साईकिल का एक्सीडेंट हुआ। बताया जा रहा है की बाइक सवार दो वक्ति बुद्धश्वर महतो जो वेस्ट बंगाल के बाघमुंडी थाना अंतर्गत धनुडीह गांव का रहने वाला है तथा रजनी सिंह मुंडा जो कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत पारगामा के काड़का गांव

का निवासी है। दोनो एक मोटरसाइकिल से साथ में साप्ताहिक बाजार कुकड़ु जा रहे थे,जाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गए। जिसमें धनुडीह निवासी बुद्धेश्वर महतो को ज्यादा चोट लगने से खून निकलने लगा तथा घायल हो गए साथ में काड़का निवासी रजनी सिंह मुंडा को हल्का चोट लगा है। घटना की सूचना पाकर आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने ईचागढ़

विधानसभा के लोकप्रिय समाजसेवी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से बेहतर इलाज हेतु तिरुलडीह उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा गया एवं उपचार के बाद सामान्य स्थिति होने के बाद एंबुलेंस से ही घर पहुंचा दिया गया।
आजसू कुकड़ु प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण महतो ने कहा कि क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था होने से आज घायलों तथा जरूरतमंद रोगियों आदि

का सही समय पर एंबुलेंस वाहन द्वारा इलाज हेतु विभिन्न स्वास्थ केंद्र तथा उपस्वास्थ्य केंद्र आदि जगह पर ले जाने में विशेष मदद हो रहा है इससे पहले हमारे क्षेत्र के रोगियों तथा घायलों विभिन्न जरूरत के लिए एंबुलेंस का घंटो इंतजार करना पड़ता था, जिससे उनके हालत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल पहुंचाया जाता था जबकि आज सही समय पर एंबुलेंस मिलने से सभी को बेहतर इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना संभव हो पा रहा है।

Exit mobile version