Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विधायक टंकधर त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्रियों को सौपा ज्ञापन

झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने नई दिल्ली में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर झारसुगुड़ा के विभिन्न समस्या पर चर्चा करने के साथ उन्हें अपना मानपत्र सौपा सबसे पहले श्री त्रिपाठी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर झारसुगुड़ा में दूसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की और झारसुगुड़ा में केंद्रीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण और आवश्यक संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की मांग की इसी तरह केंद्रीय नागरिक उडयन मंत्री के राममोहन ने नायडू से मुलाकात की और दिल्ली झारसुगुड़ा सेक्टर पर दूसरी उड़ान झारसुगुड़ा से हैदराबाद मुंबई और अयोध्या के लिए हवाई सेवा की मांग की नई दिल्ली से झारसुगुड़ा लौटने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक टंकधर त्रिपाठी व हवाई अड्डे पर स्वागत किया इस मौके पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया में श्री त्रिपाठी ने कहा कि झारसुगुड़ा से गुजरने वाले एम एच 49 को फोरलेन बनाने दूसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रेलवे में सुधार जैसे कई मुद्दों और मांगों पर विभागीय मंत्रियों से सकारात्मक चर्चा हुई।

Exit mobile version