Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*कांवड़ यात्रा,गुरूपूर्णिमा एवं मोहर्रम के त्योहार के मद्दे नजर जनपद में धारा 144लागू। राम जी मिश्र

*कांवड़ यात्रा,गुरूपूर्णिमा एवं मोहर्रम के त्योहार के मद्दे नजर जनपद में धारा 144लागू। राम जी मिश्र*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी 04 जुलाई, 2024 -अपर जिला मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र ने बताया कि मोहर्रम का त्योहार चन्द्रदर्शन के अनुसार दि. 17 जुलाई को मनाया जायेगा, दि. 21 जुलाई को गुरूपूर्णिमा का पर्व एवं दि. 22 जुलाई से श्रावण मास के आरंभ से कांवड़ यात्रा शुरू होंगी, उक्त त्योहारों के दृष्टिगत असामाजिक एवं अराजक तत्वों के साथ-साथ कतिपय अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति करने के लिए विभिन्न जातियों विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, वर्गों एवं जन सामान्य के मध्य वैमनस्य, द्वेष व दुर्भावना का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर लोक परिशान्ति विक्षुब्ध करने में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से संलिप्त हो सकते हैं। उक्त को दृष्टिगत रखते हुये जनशांति, जनसुरक्षा को बनाये रखने हेतु जनपद की सीमान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा-144 द.प्र.सं. लागू की जाती है।

उन्होने बताया कि यह आदेश सम्पूर्ण जनपद में दि. 31 जुलाई की रात्रि तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि इसे बीच में वापस न ले लिया जाये, इस आदेश की किसी भी धारा या अनुच्छेद का उल्लघंन धारा-188 आई.पी.सी. के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

Exit mobile version