Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वन महोत्सव के तहत कोइरीपुर में पौधारोपण कर किया शुभारम्भ

वन विभाग द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के क्रम में नगर पंचायत कोइरीपुर में पौधारोपण के साथ शुभारम्भ किया गया । जिसके तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर के बगल आँवला व महोगनी के वृक्ष लगाकर शुरुवात किया गया । चेयरमैन प्रतिनिधि मो कासिम ने आँवला व अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण करके शुरुवात किया गया । उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र कुमार यादव के संयोजन में वन महोत्सव का कार्यक्रम किया गया । जिसमे वन विभाग के आनंद पाण्डेय सहित नगर पंचायत कोइरीपुर के कर्मचारी विवेक अग्रहरि अमन नन्हे राकेश आदि लोग मौजूद रहे । वन क्षेत्रीय अधिकारी दोनों मो कासिम व सचिन कुमार पाण्डेय को एक एक पौध देकर सम्मानित किया गया ।

Exit mobile version