Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया

निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया

 

अलीगढ़ महापौर ने रावणटीला और छर्रा अड्डा पंजाबी कॉलोनी में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया । उन्होंने

महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को सात दिन में दोनों पंपिंग स्टेशन को चालू करने के निर्देश दिए । महापौर प्रशांत सिंघल ने एमएलसी डॉ .

मानवेंद्र प्रताप सिंह , पार्षद संजय पंडित , सुभाष चंद्र शर्मा और लाल सिंह के साथ रावण टीला मरघट नाले की सफाई व नौरंगाबाद नाले की सफाई का भी निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ।

Exit mobile version