Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पेड़ लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

  1. सोनभद्र- बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ युथ बिग्रेड और छात्र सभा सपा कार्यकर्ता ने चौथे दिन भी नई बस्ती मे PDA पेड़ लगा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया।।

    आज दिनांक 04 जुलाई 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया और उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विनीत कुशवाहा जी और मुलायम सिंह युथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिस रजा के निर्देशानुसार छात्र की टीम ने राबर्ट्सगंज ग्राम बरकरा में वृक्षारोपण किया जिसमें छात्र के जिलाध्यक्ष पवन पटेल जी और युथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने बताया कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर समाज में पर्यावरण के सरक्षक के साथ साथ समाजिक न्याय के प्रतीक के रुप में सामाजिक समानता–समता की प्राणवायु प्रतिदिन देंगे। जिसमें जिले के सचिव साहिद अफरीदी, रिजवान, हरिशकर ,जिला के उपाध्यक्ष गुलाम यासीन, सुशील राय, शीतल सोनी नगर अध्यक्ष सहबाज अहमद , आदिल अंसारी,बबलू आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version