Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बलात्कार के आरोपी खिलाफ पीड़िता ने खोला मोर्चा

सीकर. सीकर जिले में एक बलात्कार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 26 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता अपने परिवार के साथ आईजी के पास पहुंच गई और 10 जुलाई तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। 25 वर्षीय पीड़िता ने मीडिया को बताया कि नेछवा थाना इलाका निवासी नरेश लोहार ने पहले तो उसे शादी का झांसा दिया और फिर 7 जून को घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। जिसमें उसकी मां व परिजनों का भी सहयोग रहा। पर बाद में पूरे परिवार ने शादी से इन्कार कर दिया और उसके खिलाफ कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि 17 जून की रात 1:30 बजे आरोपी ने पीड़िता के घर आकर उसके साथ मारपीट भी की। उसे घसीटा और ब्लेड से जगह-जगह उसके हाथ पर कट भी लगा दिए। जिसे लेकर उसने 19 जून को पुलिस में रिपोर्ट दी थी। पर अब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। आईजी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version