Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कोलकाता के गेस्ट हाउस में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद की ली जान     

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                कोलकाता के गेस्ट हाउस में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद की ली जान                                                                        कोलकाता के लेक इलाके में एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या (suicide) की कोशिश की. घटना निशाना चूक जाने के कारण युवती के थाई में गोली लगी, जिससे उसकी जान बच गई. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मृत युवक की पहचान राकेश कुमार साह के रुप में हुई है वहीं अस्पताल में इलाजरत युवती का नाम नीक्कू कुमारी दुबे के रुप में हुआ है. दाेनों दक्षिण 24 परगना के बजबज के रहने वाले हैं. इधर, नजदीक से खुद को गोली मारने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. खबर पाकर लालबाजार के होमीसाइड शाखा की टीम के साथ लेक थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि एक युवक एवं युवती आज ही लेक इलाके में स्थित न्यू मेट्रो गेस्ट हाउस में आकर ठहरे थे. शाम को होटल के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आने पर होटल के कर्मी वहां पहुंचे. कमरे का दरवाजा अन्य चाभी से खोलकर भीतर जाने पर जख्मी हालत में युवती कमरे में पड़ी थी. अन्य कमरे में युवक लहूलुहान पड़ा था.युवक के पास ही वह रिवॉल्वर भी पड़ी मिली. दोनों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत करार दिया. जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्यों युवक ने युवती को गोली मारी, पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी है. इधर, इस घटना के बाद से इलाके के लोग भी काफी आतंकित हैं.

Exit mobile version