Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अहिरौली बाजार, लाखो के गहने और नगद उड़ा ले गए चोर

कुशीनगर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम भलूही में बीती रात को चोरों ने उड़ाया लाखो के जेवरात और नगदी ।

आप को बताते चले कि बीती रात को ग्राम पंचायत भलूही में महेंद्र सिंह के मकान में मेंन गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया वही गृहस्वामी का कहना है की मेरे परिवार का तवियत खराब चल रहा है जिसके इलाज के लिए हम गोरखपुर ही रहते थे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया ।

उन्होंने बताया की इस बात पता हमको फोन से मिला हमने तुरंत 112 को सूचित किया वही मौके पर नवागत थाना अध्यक्ष ने आकर मौके पर मुयाइना किया और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया ,वही वरिष्ट भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना का कहना है की ये घटना बहुत ही निंदनीय है हमे पूरा विश्वास है की प्रशासन जल्द ही खुलासा करेगी ।

तहरीर देते हुए उन्होंने बताया की 60000हजार नगद और लाखो के जेवरात ले गए हैं।

सिओजी टीम ने मौके का मुआयना की

Exit mobile version