-
हाथरस कांड: हाथरस के सिकंद्राराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर यह हादसा उस समय हआ, जब भोले बाबा के काफिले के निकलते समय उनकी चरण धूल लेने के लिए अनुयायियों में अफरा-तफरी मच गई। इस सत्संग का आयोजन नारायण साकार हरि नाम का बाबा कर रहा था। सतसंग में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

