Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मनासा कृषि उपज मंडी में मनभावन बालाजी मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना को लेकर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

मनासा। कृषि उपज मंडी परिसर में श्री मनभावन बालाजी मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त और पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ हेतु पांच दिवसीय आयोजन रखा गया है।प्रथम दिन बुधवार को नगर में बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के रामपुर नाका स्थित नाहरसिंह माता मंदिर से शुरू हुई जो बड़ा बाजार विजय स्तंभ बस स्टैंड होते हुए मंडी परिसर में स्थित मन भावन बालाजी मंदिर पहुंची जहां पर विधि विधान से पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई। गुरुदेव आचार्य डाक्टर देवेंद्र जी शास्त्री धारियाखेड़ी के सानिध्य में पूरा आयोजन होगा। मन भावन बालाजी मंदिर पर पांच दिवसीय आयोजन को लेकर मनासा कृषि उपज मंडी में पांच दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version