Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नगर पंचायत सुकरौली कि बदहाल सड़को पर ध्यान नहीँ दे रहे जनप्रतिनिधि ,पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ सुकरौली नगर की सड़के

कुशीनगर /सुकरौली,नगर पंचायत सुकरौली के नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली मार्ग सड़क एक ही वर्षों में जर्जर अवस्था में देखने को मिल रही है पहली बारिश में ही सड़क जलमग्न हो गया हैं ; और कीचड़ से लबालब हो गया है आने जाने वाले राहगीर तथा स्कूली बच्चे को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | हल्की सी बरसात होने के कारण उक्त मार्ग पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जबकि इस मार्ग पर हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन बना रहता है | मालूम हो कि ; मार्ग जर्जर होने के कारण कई बार छात्र छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है lयही हाल वार्ड नंबर 10 का है ग्रामीणों के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राओं को कालेज जाने के लिए मुख्य मार्ग है l लेकिन इस बदहाल सड़क पर किसी भी जन प्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया हैl स्थानी नगर के सभी सड़के बदहाल हैं लेकिन जनप्रतिनिधि इस मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है जबकि योगी सरकार सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा कर रही है इसके बावजूद बदहाल सड़कें आंसू बहाने को मजबूर हैं |

Exit mobile version