
छात्रों की इस समस्याओं को देखते हुए एनएसयूआई प्रदेश सचिव पारसमनी साहू व ब्लॉक ग्रामीण एनएसयूआई अध्यक्ष नोमेश सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निवेदन किया की जब तक पार्किंग की उचित व्यवस्था ना हो जायें तब तक छात्र छात्राओं को राहत देते हुये चालानी कार्यवाही ना की जायें समझाईस देकर छोड़ दिया जायें ताकि छात्र बेफिक्र होकर पढ़ाई कर सके।।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने जिला ग्रंथालय पहुंच कर ग्रंथालय का निरीक्षण कर जायजा लिया छात्र छात्राओं को पुलिस कार्यवाही से हुई समस्या को सुना और फ़ोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बात करके छात्र हित को ध्यान मे रखते हुये जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था सही करने का निवेदन किया। एनएसयूआई हमेशा से ही धमतरी मे छात्र छात्राओं के साथ ख़डी नज़र आती है और छात्रों से जुड़े जरूरी मुद्दों को उठती है।।
