Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सांगीपुर में बीडीसी की बैठक आज, शामिल होंगी विधायक मोना

सांगीपुर में बीडीसी की बैठक आज, शामिल होंगी विधायक मोना

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज गुरूवार को मध्यान्ह बारह बजे सांगीपुर ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद विधायक मोना दिन में तीन बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी। वह गौखाड़ी में महामाया धाम में आयोजित भण्डारे में भी शामिल होंगी। विधायक मोना ननौती, मंगापुर, बाबा घुइसरनाथ धाम, धारूपुर में भी आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Exit mobile version