Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नशीली गोलियों के साथ 03 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

 

 

 

जिला हेड आवेश अंसारी

गोंण्डा  पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान स्टेशन रोड सतईपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 03 अभियुक्तों 01. देवीशंकर चौबे, 02. सूरज पाण्डेय, 03. भगौती पाण्डेय व 01 अभियुक्ता 04. श्रीमती राका सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 अदद नशीली गोलियां अल्प्राजोलम व 43 पुड़िया स्मैक(अवैध मादक पदार्थ) बरामद कर थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-491/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गयाआज दिनांक 03.07.2024 को थाना को0 नगर के उ0नि0 सोमप्रताप सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन रोड सतईपुरवा के पास अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 व्यक्ति व 01 महिला खड़ा है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर 03 अभियुक्तों 01. देवीशंकर चौबे, 02. सूरज पाण्डेय, 03. भगौती पाण्डेय व 01 अभियुक्ता 04. श्रीमती राका सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 600 अदद नशीली गोलियां अल्प्राजोलम व 43 पुडिया स्मैक (अवैध मादक पदार्थ) बरामद कर थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 491/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

 

 

Exit mobile version