Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कार्यशाला में दी गई नये कानूनों जानकारी

एक जुलाई से पूरे प्रदेश में पुलिस का नया कानून लागू हो गया है। आम नागरिकों को इसका उचित न्याय मिले और जानकारी हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अन्य विभाग के अधिकारीयों व पुलिस के मार्गदर्शन में सोमवार को रीठी पुलिस द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर नए कानून की जानकारी दी गई।आयोजन में प्रबुद्ध नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्राएं व अन्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपक दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने जो कानून में नए संशोधन हुए हैं उसके संबंध में विस्तार से नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सबको इसका पालन करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया ने भी कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि समाज में बढ़ते अपराधों को रोके और सभी कानून का पालन करें।

आयोजन में मुख्य रूप से रेंजर महेश पटेल, बीएमओ मृगेंद्र श्रीवास्तव, कनिष्ठतयंत्री मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, नायब तहसील मरावी, प्राचार्य भारत सिंह ठाकुर, प्रभु दुबे, मुकेश कंदेले, नंदराम कुमार अग्रवाल, एस आईं चूड़ामणि पांडे, दिनेश सिंह चौहान, राम पाठक, अजय मेहरा, विजय तिवारी, भोले राम हल्दकर, नितेश दुबे, रानू जैन, शब्बीर खान सहित अन्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विपिन तिवारी ने किया।

Exit mobile version