Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बगहा में लगातार बारिश से जल जमाव : जनजीवन अस्त-व्यस्त, नेपाल की बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा।

बगहा पश्चिमी चम्पारण संवाददाता मो.अमशाद खां रिपोर्ट

बगहा के कई क्षेत्रों में पिछले 12 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जल जमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है नगर के बड़ी पट्टी से नेशनल हाईवे तक आने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे तक पहुंचने के लिए लोगों को कमर तक पानी पार करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही वार्ड नंबर एक में जल जमाव से लोग बेहद परेशान हैं। सभी लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं, और सड़को समेत उनके दरवाजे तक पानी भर गया है। इसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 14, 13, 33,21, में जल जमाव से लोग परेशान हैं।

गिरा पेड़

नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश

नेपाल के तराई क्षेत्र में भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंडक बैराज से फिलहाल 125,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बगहा की स्थिति पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है। कई इलाकों में जल जमाव की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक राहत के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

नदी का जलस्तर बढ़ा

वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़

इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ो के अंदर पानी घुसा है। जिससे जंगल के कई पेड़ गिर गए हैं। एक पेड़ तो मुख्य सड़क पर गिर गया। हालांकि रात में यातायात बंद था जिससे बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन सुबह 8:00 तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ हटाने के बाद यातायात बहाल किया जा चुका है।

Exit mobile version