Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

उधारी वापस मांगने की बात पर विवाद, युवक पर कुल्हाड़ी और दंडेसे हमला

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। खुरई शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खजरा हरचंद में उधार दिए गए रुपए मांगने की बात को लेकर दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल पुष्पेंद्र पिता चैन सिंह लोधी ने बताया कि वह रात में गांव में एक जगह पर बैठा हुआ था। तभी गांव के जीतू यादव और कुंवर सिंह यादव आए। जब मैं जीतू यादव को कुछ दिन पहले दिए ₹500 में से ₹300 वापस मांगे तो कुंवर सिंह यादव ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जब मैं आप शब्द कहने से मना किया तो कुंवर सिंह यादव ने मेरे हाथ पकड़ लिया और जित्तू ने हाथ में कुल्हाड़ी मारी, जो मेरे सिर में लगी। तभी कुंवर सिंह ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आसपास खड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। इसके बाद डायल 100 की मदद से युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शहरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के लिए बयान लेने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम को अस्पताल भेजा गया। युवक की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

Exit mobile version