Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिला चिकित्सक टीम वजह से एक महिला को मिला नया जीवन सांप काटने से हुआ था महिला घायल

मंडला कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना के प्रयास और जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड तथा आधुनिक मशीनों की उपलब्धता होने से जिले वासियों को मंडला चिकित्सालय में ही सुविधा मिलने लगी है जिला अस्पताल में चिकित्सक टीम की वजह से एक महिला को नया जीवन मिला जानकारी के मुताबिक मोहगांव निवसी क्रांति सिरशाम पति राजकुमार उम्र 20 वर्षीय को सांप के काटने के बाद घरवाले महिला को जिला अस्पताल लेकर आए थे  आईसीयू में भर्ती कर डॉ मनोज मुरली तथा डॉक्टर मोहसिन मंसूरी एम डी मेडिसिन के द्वारा तत्काल ही उसका उपचार शुरू कर दिया जिससे उसकी जान बच गई निश्रेतना विशेषज्ञ प्रवीण उईके  ने बताया की मरीज को कृत्रिम सांस की नली डालकर मरीज को सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से बाहर किया गया इस प्रकार जिला चिकित्सालय के आईसीयू स्टाफ तथा चिकित्साको के अथक प्रयास से सर्पदश से पीड़ित महिला की जान बचाई गई वेंटिलेटर की सुविधा होने से मरीजों की जान बच गई सर्पदश होने पर तत्काल जिला अस्पताल लेकर ही जाना चाहिए

Exit mobile version