Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से विद्युत आपूर्ति बंद

रामपुर कारखाना(देवरिया)

पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र पर लगा 5 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। इसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। दिन में पैनल बदलने को लेकर आपूर्ति बंद की गई थी। 2 दिन में महज 2 घंटे की विद्युत आपूर्ति हुई है।

 

देसही देवरिया के इमलिया फीडर पर सोमवार को पैनल बदलने के लिए दिन भर आपूर्ति बंद की गई थी। देर शाम को आपूर्ति बहाल हुई। इसी दौरान तेज बारिश के चलते कसया 132 स्टेशन पर मेन लाइन का डंपर जल गया। रात को डंपर सही करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। कसया से आपूर्ति बहाल होते ही पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र पर लगा 5 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। इसके चलते रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसी उपकेंद्र के दूसरे विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल जाने से एक भी फीडर में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दिनभर पैनल बदलने, रात को डंपर जलने और मंगलवार की तड़के ट्रांसफार्मर ब्लास्ट करने से सोमवार की सुबह 10:00 बजे से ही तीनों फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!