Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गाडरवारा-मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

रिपोर्टर- अजय सोनी गाडरवारा

मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

गाडरवारा । स्थानीय पुराने कॉलेज ग्राउंड से नए पीजी कॉलेज तक आश्रय फाउंडेशन के तत्वाधान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया l मैराथन का उद्देश्य था कि नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो मैराथन दौड़ में बच्चों ने दौड़ने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर से कचरा इकट्ठा कर उसे डिस्पोज किया l कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया । मैराथन दौड़ के इस आयोजन में मां बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति पार्षद शुभम राजपूत ने सभी सहभागियों को नगर में जगह जगह पानी पिला कर स्वागत कर कार्यक्रम के समापन पर केसर का दूध वितरण किया ।

Exit mobile version