Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सपा सुप्रीमो मानसिक दिवालियापन के शिकार,भाजपा जिलाध्यक्ष।

अयोध्या
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के द्वारा फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को अयोध्या का राजा कहे जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने दी प्रतिक्रिया। कहा,अखिलेश यादव का मानसिक दिवालियापन, अयोध्या के राजा के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और चक्रवर्ती सम्राट के रूप में उनके पूर्वजों का नाम इतिहास में है दर्ज।भगवान राम के बाद अयोध्या का राजपाट जिसे दिया गया वो हनुमान जी महाराज को दिया गया।इस कलयुग में जीवन देवता के रूप में हनुमान जी महाराज हनुमानगढ़ी पर साक्षात रूप में है विराजमान।और अयोध्या की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। कोई भी व्यक्ति हो चाहे अवधेश प्रसाद हो अयोध्या का राजा हो ही नहीं सकता।उनका यह मानसिक दिवालियापन।प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करके कुछ सीटे ज्यादा जीत लेने से उनका जो पुराना अहंकार है वह फिर से निकलकर वापस आ गया।अराजकता फैलाना उल्टे सीधे बयान बाजी, सनातन धर्म को कमजोर करना व राम भक्तों पर गोली चलवाना और उनकी जो सेना है गुंडा माफियाओं की। उस सेना के सहारे अराजकता फैलाना उनकी प्रवृत्ति रही है। और वही प्रवृत्ति उनके आचरण में दिख रही।इस बात का संकेत है जनता उन्हें समझेगी और सद्बुद्धि देने का काम करेगी। 2027 में विधानसभा चुनाव में उनको हराकर फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

अप
Exit mobile version