Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कलेक्टर कार्यालय में महिला ने खुद पर डाला केरोसिन

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची महिला ने खुद पर केरोसिन डाल लिया।परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और बोतल छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला की समस्या सुनी। दरअसल जनसुनवाई के बाद करीब 1.30 बजे बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम प्रिटोरिया निवासी पुष्पा रैकवार अपने पुत्र के साथ जमीनी विवाद की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। लेकिन कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं मिला। पुष्पा ने आवक-जावक में शिकायत का आवेदन दिया। और कार्यालय के सामने बैठ गई। महिला ने कहा कि उसे अधिकारियों से मिलकर समस्या बताना है। करीब 1 घंटे तक बैठे रहने के बाद पुष्पा रैकवार ने अपने बैग से केरोसिन की बोतल निकाली और खुद पर केरोसिन डाल लिया। घटना को देख परिसर में अफरातफरी मच गयी घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला को शांत किया और उसकी समस्या सुनी।

Exit mobile version