Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शादी का झांसा देकर किया शोषण, बाद में शादी करने से मुकरा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कोतवाली थाना में युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करता रहा।बाद में वह शादी करने से मुकर गया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए से रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंकित कुशवाहा उम्र 21 साल निवासी कछिया जैतपुर से हुई। कुछ दिन में दोस्ती हो गई। और बातचीत होने लगी। वर्ष 2022 से से हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। अंकित शादी करने की बात कहकर अपने साथ किराये के कमरे में ले गया जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।मना करने पर उसने बोला कि मैं शादी करूंगा। उसके बाद बार-बार गलत काम करता रहा।जब भी शादी करने को कहा तो कोई बहाना बनाकर टाल देता था। आखरी बार उसने मेरे साथ 11फरवरी 2024 की रात दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह अपने गांव चला गया। मैंने शादी का बोला वह बहाने बनाने लगा। अप्रेल 2024 को पता चला कि मैं गर्भवती हूं। तो आरोपी ने गर्भपात की गोली खिला कर गर्भपात करा दिया।बाद में आरोपी अंकित ने शादी से मना कर दिया। आरोपी बोला कि तुम नीची जाति की हो, मैं शादी नहीं कर सकता। परेशान हो कर युवती ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version