Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वार्ड क्रमांक 13 में 11kv विद्युत आपूर्ति हुई बाधित आपूर्ति लाइन में गिरा पेड़

कोरबा: भारी बारिश के साथ कमजोर श्रेणी के पेड़ों के सामने चुनौतियां हैं। यहां वहां पेड़ों के गिरने की घटनाएं इस मौसम में हो रही हैं। 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आज तड़के ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड क्रमांक 13 में एक गुलमोहर का पेड़ जड़ से उखड़ कर धराशाई हो गया। इस घटना से 11kv लाइन को क्षति पहुंची और बड़े हिस्से की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अव्यवस्था को सामान्य करने के लिए सीएसईबी प्रबंधन ने मशीनरी के साथ मौके पर काम किया। सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक यह काम किया गया। उसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

Exit mobile version