Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा कर रही शानदार प्रदर्शन: विधायक

कांठ में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते समाजवादी कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कांठ नगर में स्थित सपा के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यालय पर एकत्र होकर यहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने के काटकर अखिलेश यादव के जन्मदिन की खुशी मनाई।

कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा 25 कांठ क्षेत्र के सपा विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और नगर पंचायत कांठ के चेयरमैन इकबाल आलम ने संयुक्त रूप से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा। यहां पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर अखिलेश यादव के जन्मदिन की खुशी मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है, नई ऊर्जा और नई सोच के साथ पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी में जुटने की अपील सपा कार्यकर्ताओं से की।

कार्यक्रम के दौरान सपा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विक्रम सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक विश्नोई, अतीकुर्रहमान उमरी कलां, डॉ. दानिशअंसारी, हरपाल सिंह यादव, मुनेश कुमार सैनी प्रधान, अमजद अली, रहीस सदीकी ,पंकज विश्नोई, फुरकान अहमद प्रधान, मेंहदी हसन, नईम अहमद अंसारी आदि भारी संख्या में समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version