Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटेः- डीएम

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनायें। जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बच्चों को कॉपी व पेन वितरित किये। उन्होंने रसोई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि बच्चों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन खिलाएं। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ टड़ियावां नरोत्तम कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां, ग्राम प्रधान मुरलीगंज आदि उपस्थित रहे।
————————-

Exit mobile version