Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नए कानूनों की जागरूकता को पुलिस ने कांठ नगर में निकाली रैली

नए कानूनों की जागरूकता को पुलिस ने कांठ नगर में निकाली रैली
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
ब्रिटिश शासन काल से चले आ रहे कानूनों में बदलवा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई 2024 से लागू किए गए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अ​धिनियम (बीएसए) की जागरूकता के लिए कांठ थाना पुलिस द्वारा नगर में जन जागरूकता रैली निकाली गई।

इस रैली का शुभारंभ कांठ थाने से उपजिला​धिकारी विनय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पुलिस अ​धिकारी व कर्मचारी हाथों में जागरूकता संबं​धित पोस्टर-बैनर लेकर चल रहे थे। रैली के माध्यम से लोगों को तीनों नए कानूनों के प्रति जागरूक किया और इनमें हुए बदलाव व धाराओं के उलट फेर के बारे में बताय गया। रैली कांठ थाने से शुरू होकर नगर के रामलीला मंदिर, वैश्य विश्नोई बड़ा ​शिव मंदिर मेन बाजार, वैश्य धर्मशाला, विश्नोई मंदिर विशनपुरा, नगर पुलिस चौकी होते हुए मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से थाने पहुंचकर समपन हुई।

कांठ में तीन कानूनों की जागरूकता का संदेश देते अ​​धिकारी व गणमान्य व्य​क्ति

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, कांठ चेयरमैन इकबाल आलम, उमरी कलां चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व नगर अध्यक्ष निरूपम विश्नोई, एआईएमआईएम नेता जुल्फिकार अहमद, सभासद पति हरि सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, भाजपा नेता राजपाल प्रजापति, पूर्व प्रधान रियाजुद्दीन अंसारी, डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुमार देव अवस्थी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अभय विश्नोई, साहू पार्थ विश्नोई के अलावा पुलिस अ​धिकारी और कर्मचारी उप​स्थित रहे।

Exit mobile version