Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नीट परीक्षा और नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले और नीट परीक्षा का पेपर लीक मामले को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए कालीचरण चौराहे पर पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। रिमझिम बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। और नीट परीक्षा दोबारा करवाने की मांग सरकार से की। कांग्रेस नेता सुनील जैन कहा कि देश व प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और नर्सिंग कॉलेज घोटाला हुआ। इसके बावजूद भी चिकित्सा मंत्री का इस मामले को लेकर एक भी बयान नहीं आया। सरकार गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। और इसका विरोध लगातार किया जाएगा।इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, सिंटू कटारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version