Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हरफूल बाज्या ने मारी बाजी

जयपुर ग्रामीण

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेजरोली में रविवार 30 जून को सरपंच पद के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें हरफूल बाज्या विजेता रहे।

गौरतलब है कि शाहपुरा विधानसभा की ग्राम पंचायत खेजरोली गोविंदगढ़ पंचायत समिति के अधीन आती है । जहां पर सरपंच पद हेतु उपचुनाव 30 जून को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 14228 मतदाताओं में से   8580  मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें 1856वोटों से हरफूल बाज्या  चुनाव जीत गए। चुनाव अधिकारी ने हरफूल बाज्या को विजेता का प्रमाण पत्र जारी किया।

Exit mobile version