Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बारिश में मिट्टी का घर गिर कर हुआ ध्वस्त, मलवे में दबकर बच्ची हुई घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा केतार प्रखंड अंतर्गत खैरवा गांव में पहली बारिश में मनी चौधरी का मिट्टी का घर गिर कर ध्वस्त हो गया।घर ढहने से मनी चौधरी के 14 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी मलवे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी को तत्काल उनके घर वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए।

जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version