Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

टीम इंण्डिया ने रचा जीत का इतिहास – प्रमोद।

टीम इंण्डिया ने रचा जीत का इतिहास – प्रमोद।

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने टी 20 वर्ल्डकप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को इतिहास रचनेवाली गौरवशाली जीत कहा है। उन्होने टीम इंण्डिया की कड़ी मेहनत, चुनौतीपूर्ण संघर्ष के बूते टूर्नामेंण्ट मैं लगातार नौ मैच जीतकर वर्ल्ड कप खिताब देशके नाम करने को दुनिया की सबसे बड़ी जीत करार दिया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि वेस्टइंडीज की धरती पर टीम इंण्डिया ने सात रनों से फाइनल मुकाबला जीत खेल जगत में भारत का तिरंगा पूरी दुनिया के सामने शान से लहराया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इस अर्न्तराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंण्डिया की जीत से हर भारतवासी रोमांच व गर्व की अनुभूति कर रहा है। मीडिया प्रथारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी बयान में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने टीम इंण्डिया के खिलाड़ियों, कोच व देेशवासियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।इधर काँग्रेंस विधान मंण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी टीम इंण्डिया की ऐतिहासिक जीत को राष्ट्र के लिए स्वर्णिम यादगार खुशियों का गौरवशाली पल ठहराया है।

Exit mobile version