Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

13 साल के किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार

पसगवां। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 13 साल के किशोर ने कक्षा में एक पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी पांच वर्षीय पुत्री अपने बाबा से मिलने जा रही थी। शाम करीब चार बजे पड़ोसी किशोर उसकी बेटी को अपने साथ लालच देकर घर ले गया। आरोपी ने घर ले जाकर बेटी के साथ दरिंदगी की। घटना के दौरान बेटी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन

आरोपी किशोर बच्ची को खून से लथपथ हालत में उसी के घर के बाहर दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बच्ची ने घटना बताई। बच्ची के पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करने गए हैं। सूचना पर पसगवां पुलिस और एएसपी नैपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित बच्ची की मां से बातचीत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर नाबालिग आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थानाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात के बाद बच्ची के घर पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Exit mobile version