
रविवार को कसया में आयोजित पीपीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूती के लिए सदस्यों में त्याग व सम्पर्ण का भाव होना जरूरी है। पत्रकार शोषित न हो इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग आपसी एकता को महत्व देते हुए संगठित रहे। भारत टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मिश्र ने सदस्यता पर जोर देते हुए निष्पक्ष व ईमानदार कलमकारों को संगठन में जोड़ने पर जोर दिया। बैठक को तहसील स्तर के तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विरेश राय ने किया। सम्बोधित करते हुए पीपीए की स्थापना व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रकार एकता पर बल दिया। बैठक के पूर्व पीपीए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी खुर्शेद आलम के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस दौरान अजय कुमार त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, राजवीर कुमार, राज कुमार गिरी, नितेश मिश्र, दिनेश ओझा, विजय कुमार तिवारी, विकास श्रीवास्तव, शम्भू गिरी, राज पाठक, अमित कुमार गोपी, केएन राय, असलम, अनिल तिवारी, दिनेश जायसवाल, अब्दुल मसीद, अम्बरीष श्रीवास्तव, अयूब खान, अशोक शर्मा, संदीप जायसवाल, ऋषिकांत मिश्र, विजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
