Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा गांव के एक युवक की बिजली गिरने पर चपेट में आने से मौत हो गई। युवक गांव के बाहर खेत में काम कर रहा था। इसकी सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मलघोट बिरैचा गांव निवासी विंदेश सिंह (35) पुत्र कमला सिंह  अपने खेत में काम कर रहे थे। दोपहर बाद करीब 2.15 बजे तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच अचानक उनके पास तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उनको सीएचसी पथरदेवा ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version