Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की छजलैट ब्लॉक कार्यकारणी का गठन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ छजलैट नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद (प्राथमिक संवर्ग) की विकास खंड छजलैट का मनोनयन विजय निकेतन मुरादाबाद में रविवार 30जून 2024 को जनपद कार्य समिति द्वारा सर्व सम्मति से किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष/जिला अध्यक्ष मुरादाबाद शांति भूषण वर्मा व संगठन पदाधिकारियों ने बड़े हर्ष के साथ विकास खंड छजलैट की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। इस अवसर पर युवा ​शिक्षक गौरव यादव को ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट बनाया गया। रामानंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्रसैन तनेजा को महामंत्री, सुशांत चौहान को संगठन मंत्री, संदीप पंवार को संयुक्त महामंत्री, नितिन कुमार को कोषाध्यक्ष, शिवम को मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री बनाया गया।
छजलैट ब्लॉक गौरव यादव को मनोनय पत्र देते जिलाध्यक्ष।
इसके अलावा सौम्या, जागृति चौहान, अदिति श्याम, मोनिका राजपूत, अंजली गहलोत, विमल कुमार, शुभम विश्नोई, सुमित विश्नोई, सुरेशपाल सिंह, शाहबाज अंसारी, राहुल कुमार को ब्लॉक मंत्री मंत्री मनोनित किया गया। वहीं रोहित कुमार, शुभम लांबा, जहीर आलम, गौतम सिंह, मयंक, अनम निदा, अखिलेश कुमारी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान सभी पदा​धिकारियों और सदस्यों को मंडल अध्यक्ष/जिला अध्यक्ष मुरादाबाद शांति भूषण वर्मा ने शुभकामनाएं व बधाइयां दी गई। इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान मनोनय पत्र देकर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
Exit mobile version